ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को उड़ाया, हादसे में पिता की मौत; बेटी बुरी तरह से घायल

Bihar News: बिहार के बगहा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बाप-बेटी को उड़ा दिया, जिससे पिता की मौत हो गई जबकि बेटी बुरी तरह से घायल है.

Bihar News
सड़क हादसे में मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा के बसवरिया चौक के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए हैं।


मृतक की पहचान बथवरिया निवासी 36 वर्षीय मुन्ना साह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मुन्ना साह अपनी 14 वर्षीय बेटी सलोनी के साथ कपड़ा लेने के लिए चौतरवा स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मुन्ना साह की मौत हो गई। बेटी सलोनी का इलाज बेतिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है। साथ ही वाहन की पहचान के लिए स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता