ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

देर रात थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी तो महिला संतरी ने तान दी बंदूक, फिर क्या हुआ जानिए...

MOTIHARI: मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष देर रात अचानक लखौरा थाने में घुसे तो महिला संतरी ने बन्दूक तान दी। हालांकि महिला संतरी की बहादुरी को देखते हुए एसपी ने पुरस्कार की घोषणा

देर रात थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी तो महिला संतरी ने तान दी बंदूक, फिर क्या हुआ जानिए...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष देर रात अचानक लखौरा थाने में घुसे तो महिला संतरी ने बन्दूक तान दी। हालांकि महिला संतरी की बहादुरी को देखते हुए एसपी ने पुरस्कार की घोषणा की। क्या है पूरा मामला देखिए इस रिपोर्ट में...


मोतिहारी में पुलिस की सजगता को जांचने और आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए देर रात को एसपी डॉ० कुमार आशीष थाने की रियलिटी चेक करने के लिए निकले थे। एसपी खुद अकेले आम नागरिक की तरह पैदल चलते हुए रात के करीब एक बजे लखौरा थाने में घुसे। एसपी के साथ कोई गार्ड नहीं था ना ही कोई पूर्व सूचना दी गई थी। लिहाजा ड्यूटी पर तैनात महिला संतरी आकृति कुमारी ने एसपी पर ही राइफल तानते हुए बोली ठहरो कौन है?..


लेकिन तभी एक अन्य पुलिसकर्मी ने एसपी को पहचान लिया और महिला संतरी को भी बताया कि ये एसपी साहब हैं। इतना सुनते ही महिला संतरी नर्वस हो गयी। लेकिन जब एसपी ने महिला संतरी की सजगता और निर्भिकता को लेकर पुरस्कार स्वरुप पांच सौ रुपया देने की घोषणा कर दी। तब आकृति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 


इस दौरान एसपी ने हाजत से लेकर टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर, कर्मियों की संख्या,थाना में लगे बोर्ड सहित चीजों की बारीकी से जांच की। थाना की गश्ती गाड़ी और वायरलेस ड्यूटी का हाल भी जाना। एसपी ने खुद ही थाना से वायरलेस पर जिलेभर के थानों की गश्ती गाड़ी की स्थिति से अवगत हुए। थाना के निरीक्षण के दौरान चौबीस घंटे से स्टेशन डायरी पेंडिंग रहने पर एसपी ने लखौरा थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की भी मांग की। 


अपराध पर अंकुश लगाने के लिए खुद आधी रात को थाना को एक्टिव रखने की अपने इस मुहिम पर एसपी ने कहा की मोतिहारी पुलिस लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए दिन रात तत्पर है। उन्होंने कहा कि सतर्क और सजग रहने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा और लापरवाह कर्मियों को दंडित किया जाएगा।

टैग्स