ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

CM नीतीश का वाल्मीकिनगर दौरा, आज बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

BAGAHA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाल्मिकीनगर पहुंच रहे हैं। वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हर स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BAGAHA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाल्मिकीनगर पहुंच रहे हैं। वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हर स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर दौरे पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और साथ ही साथ बाढ़ को लेकर सरकार की तरफ से की गई तैयारी का जायजा लेंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण करते हुए वाल्मिकीनगर पहुंचेंगे। वाल्मिकीनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से होते हुए बाढ़ राहत कैंप तक जाएंगे और वहां किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री दो दिन पहले दरभंगा में बाढ़ राहत कैंप का दौरा कर चुके हैं और अब वह वाल्मीकि नगर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कैंप में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी जायजा लेंगे साथ ही साथ कैंप में रह रहे लोगों को कोरोनावायरस आने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं इसकी भी समीक्षा करेंगे। 


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले के आला अधिकारियों ने तैयारियों की अंतिम तौर पर समीक्षा की है। पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार बगहा के एसपी राजीव रंजन ने गंडक बराज और कंट्रोल रूम का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करेंगे जहां से गंडक बराज की मॉनिटरिंग होती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता