ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम में किसानों का हंगामा, आत्मदाह की दी धमकी

WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां सीएम के कार्यक्रम स्थल पर किसानों ने जमकर हंगामा किया है. खबर के मुताबिक मझौलिया चीनी मिल के बकाये पेमेंट और चीनी मिल क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां सीएम के कार्यक्रम स्थल पर किसानों ने जमकर हंगामा किया है. खबर के मुताबिक मझौलिया चीनी मिल के बकाये पेमेंट और चीनी मिल की मनमानी को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है.  

सीएम के कार्यक्रम में किसान आत्महत्या करने का पोस्टर लेकर पहुंच गए, जिसके बाद हडकंप मच गया. आनन-फानन में प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटाया.  बेतिया के मझौलिया प्रखंड के बघम्बर पुर गांव में थोड़ी देर बाद सीएम नीतीश कुमार पहुंचने वाले हैं, जहां वह बायो फ्लॉक तकनीक पर आधारित मत्स्य पालन स्टार्टअप कार्यक्रम का जायजा लेंगे और जल-जीवन-हरियाली योजना की सफलता के लिए समीक्षा बैठक करेंगे. पर इससे पहले ही किसान वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे. 

आत्मदाह करने की इजाजत मांगने आए प्रर्दशन कर रहे किसानों की मांग है कि उन्हें चीनी मिल के बकाये पेमेंट की जल्द भुगतान किया जाए, नहीं तो उन्हें आत्मदाह करने की इजाजत दी जाए. क्योंकी उनका परिवार अब खाने को भी मोहताज हो गया है. 




टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit Srivastav

FirstBihar संवाददाता