ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार : VTR में बाघ के हमले से शख्स की दर्दनाक मौत, दहशत में इलाके के लोग

BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण से है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि वन विभाग ने बाघ के हमले से शख्स की मौत से इनकार किया है। म

बिहार : VTR में बाघ के हमले से शख्स की दर्दनाक मौत, दहशत में इलाके के लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण से है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि वन विभाग ने बाघ के हमले से शख्स की मौत से इनकार किया है। मामला हरनाटाड वनक्षेत्र में स्थित बरवा गांव का है। ग्रामीणों ने बाघ के आदमखोर हो जाने की आशंका जताई है और खौफ के साए में जी रहे हैं।


बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले भी इसी गांव में बाघ ने एक महिला को मार डाला था। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद उरांव खेत में धान की सोहनी कर रहे थे, तभी बुधवार की सुबह बाघ ने हमला बोल दिया और उन्हें खेत से खींचकर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाने के बाद बाघ रामप्रसाद को छोड़कर भाग गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।


ग्रामीणों का कहना है कि बाघ आदमखोर हो चुका है। बाघ के हमलों से वीटीआर के दर्जनों गावों के लोग दहशत के माहौल में जी रहे है। घठना की जानकारी मिलने पर बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि विभाग ने बाघ के आदमखोर होने से इनकार किया है।

टैग्स