ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार: शिक्षकों से भरी नाव गंडक नदी में पलटी, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

BETTIAH: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां शिक्षकों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई। शिक्षक नाव पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, तभी यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद

बिहार: शिक्षकों से भरी नाव गंडक नदी में पलटी, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां शिक्षकों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई। शिक्षक नाव पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, तभी यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को करीब 15 शिक्षक गंडक नदी पार कर स्कूल जा रहे थे, तभी शिक्षकों से भरी नाव अनियंत्रित होकर गंडक नदी में पलट गई। नाव पलटने के बाद बैरिया के पटजीरवा घाट पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई और शिक्षकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।


बेतिया से सभी शिक्षक दियारा के विभिन्न स्कूलों में पढ़ाने जा रहे थे। शिक्षकों ने इस घटना के बाद नाराजगी जाहिर की है। बताया जाता है कि नाव जैसे ही खुली उसका संतुलन एक दूसरे नाव से टकराने के बाद बिगड़ गया था। गनीमत की बात रही कि किसी की जान इस हादसे मे नहीं गई।

रिपोर्ट- संतोष कुमार