ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: मुंडन से लौट रहा आर्केस्ट्रा पिकअप वैन पलटा, हादसे में एक की मौत, चार बच्चे घायल

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से सामने आई है, जहां मुंडन समारोह में शामिल एक आर्केस्ट्रा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि चार बच्चे

बिहार: मुंडन से लौट रहा आर्केस्ट्रा पिकअप वैन पलटा, हादसे में एक की मौत, चार बच्चे घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से सामने आई है, जहां मुंडन समारोह में शामिल एक आर्केस्ट्रा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पटखौली थाना क्षेत्र स्थित रामपुर मुख्य सड़क की है।


मृतक बच्चे की पहचान टुनटुन पटेल के 12 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पटखौली निवासी चेतन प्रसाद के घर में मुंडन संस्कार था। तमकुही रोड के सेवरही निवासी सुनील पटेल और शंभू पटेल अपने परिवार के साथ मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। सभी अपने परिवार के साथ दामोदर बाबा के स्थान पर मुंडन के लिए चले गए थे।


इस मुंडन कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था। आर्केस्ट्रा वाले पिकअप वैन पर सवार होकर सभी बच्चे घर के लिए निकले थे। लौटने के दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बच्चों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया और बाकी बच्चों का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता