ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : प्रेमी के तिलक में पहुंच गई थी प्रेमिका, 3 दिन रही गायब और अब मिली लाश

BAGAHA : बिहार के बगहा से अजीब मामला सामने आ रहा है जहां एक युवती कुछ दिन पहले अचानक अपने प्रेमी के तिलक में पहुंच गई थी. जिसके बाद खूब हाई वोल्टेज ड्रामा चला. इसके बाद युवती अचानक

बिहार : प्रेमी के तिलक में पहुंच गई थी प्रेमिका, 3 दिन रही गायब और अब मिली लाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BAGAHA : बिहार के बगहा से अजीब मामला सामने आ रहा है जहां एक युवती कुछ दिन पहले अचानक अपने प्रेमी के तिलक में पहुंच गई थी. जिसके बाद खूब हाई वोल्टेज ड्रामा चला. इसके बाद युवती अचानक गायब हो गई. जिसकी शिकायत उसके परिजन ने थाने में दर्ज कराई. लेकिन अब अचानक से उसके शव के मिलने सनसनी फैल गई है.


बता दें यह मामला भैरोगंज थाना क्षेत्र का है जहां यौन शोषण की शिकार एक युवती की हत्या कर शव को मिट्टी में दफना दिया गया. मामले में पुलिस ने आरोपित पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर महिला थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के चिउटहां के जंगल से शव बरामद किया.   


जानकरी के अनुसार युवती को एक गाड़ी में बैठाकर ले गया और हत्या के बाद शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया. बताया गया कि बीते 15 फरवरी की रात में युवती के स्वजन आरोपित के ही घर उसे छोड़कर गए थे. रात दस बजे तक युवती से स्वजनों की बात होती रही. इसके बाद अचानक से मोबाइल बंद हो गया. 16 फरवरी को युवती के स्वजन पप्पू सिंह के घर गए तो वहां कोई नहीं था. जिस कमरे में युवती रह रही थी. वहां ताला लटका था. युवती के परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी. मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई. 


इस घटना पर बगहा एसडीपीओ ने भी इसकी सूचना भैरोगंज थाने को दी गई थी. थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने कहा कि मुझे घटना की कोई सूचना नहीं है. बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने भैरोगंज थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद से जवाब-तलब किया है. कहा कि 15 फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवती द्वारा विवाद किया जा रहा है. इस मामले की जांच कर अवगत कराने का आदेश दिया गया था. फिर भी थानाध्यक्ष ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा. मामले में भैरोगंज के थानाध्यक्ष से जवाब मांगा गया है.

टैग्स