ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक की हैवानियत: मामूली बात पर तीसरी कक्षा के छात्र को जानवरों की तरह पीटा, बेहोश होने तक बरसाए नॉन स्टॉप डंडे

BETTIAH: बिहार के बेतिया में शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक की हैवानियत सामने आई है, जहां शिक्षक ने तीसरी क्लास के छात्र को छोटी सी बात पर जानवरों की तरह पीटा। आरोपी शिक्षक छात्र को

बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक की हैवानियत: मामूली बात पर तीसरी कक्षा के छात्र को जानवरों की तरह पीटा, बेहोश होने तक बरसाए नॉन स्टॉप डंडे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के बेतिया में शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक की हैवानियत सामने आई है, जहां शिक्षक ने तीसरी क्लास के छात्र को छोटी सी बात पर जानवरों की तरह पीटा। आरोपी शिक्षक छात्र को उस वक्त तक पीटता रहा जबतक कि वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया।


दरअसल, पूरा मामला बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 की है। पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक अरफाक आलम ने मासूम बच्चे आशिष की पिटाई करते समय आपा खो दिय और मासूम को तब तक पीटते रहे जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया। देर शाम परिजन बच्चे को लेकर पंचायत के मुखिया नवीन कुमार के पास लेकर पहुंचे। 


जिसके बाद मुखिया ने बच्चे का इलाज कराया और एक वीडियो जारी कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक ने मासूम बच्चे को किस कदर पिटाई की है, उसके जख्म को देखतक इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दर्द से कराह रहे बच्चे को राहत देने के लिए पेन किलर का इंजेक्शन दिया गया। 


सरकारी स्कूल के शिक्षक के इस करतूत से पंचायत के लोग काफ़ी आक्रोशित हैं और वो आरोपी शिक्षक के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहें है। वहीं पीड़ित बच्चे के परिजनों ने पंचायत के मुखिया और बैरिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार