ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार का रंगीन मिजाज प्रिंसिपल: शराब पीकर नर्सिंग स्टूडेंट्स से कराता है मसाज, छात्राओं ने CM और मंत्री को पत्र लिखकर लगाई गुहार; एक्शन लेंगे नीतीश?

BETTIAH: बिहार के एक नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य की शर्मनाक करतूत सामने आई है। रंगीन मिजाज प्रिंसिपल शराब पीकर नर्सिंग छात्राओं से मसाज कराता है।पीड़ित जीएनएम छात्राओं न

बिहार का रंगीन मिजाज प्रिंसिपल: शराब पीकर नर्सिंग स्टूडेंट्स से कराता है मसाज, छात्राओं ने CM और मंत्री को पत्र लिखकर लगाई गुहार; एक्शन लेंगे नीतीश?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के एक नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य की शर्मनाक करतूत सामने आई है। रंगीन मिजाज प्रिंसिपल शराब पीकर नर्सिंग छात्राओं से मसाज कराता है।पीड़ित जीएनएम छात्राओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेतिया स्थित जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली नर्सिंग की छात्राओं ने प्रिंसिपल के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि संस्थान का प्रिंसिपल न सिर्फ दफ्तर में शराब पीता है बल्कि शराब के नशे में छात्राओं को मसाज करने को कहता है। शराब प्रचार्य की करतूत से वहां पढ़ने वाली छात्राएं खौफ के साए में जी रही हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से गुहार लगाई है।


मुख्यमंत्री और मंत्री को लिखे पत्र में नर्सिंग छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल शराब पीकर कार्यालय में उनसे मसाज कराता है। जिले के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी भेजी है लेकिन उसके खिलाफ अबतक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। थक हारकर छात्राओं ने सीएम नीतीश कुमार से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर दी है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नर्सिंग छात्राओं की शिकायत पर बेतिया सिविल सर्जन ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी को दोषी बताते हुए अपनी रिपोर्ट भेज दी है लेकिन इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जा रहा है। प्रभारी प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूतों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखने वाली बात होगी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं।


बिहार का रंगीन मिजाज प्रिंसिपल: शराब पीकर नर्सिंग स्टूडेंट्स से कराता है मसाज, छात्राओं ने CM और मंत्री को पत्र लिखकर लगाई गुहार; एक्शन लेंगे नीतीश?