ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार में जान के साथ खिलवाड़! मिड डे मील खाने से 60 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, तीन की हालत नाजुक; एक्शन लेंगे केके पाठक?

BETTIAH: बिहार में मिड डे मील योजना का हाल बुरा है। खराब और दूषित भोजन खाकर आए दिन स्कूली बच्चे बीमार हो रहे हैं और मिड डे मील योजना के नाम पर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा

बिहार में जान के साथ खिलवाड़! मिड डे मील खाने से 60 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, तीन की हालत नाजुक; एक्शन लेंगे केके पाठक?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: बिहार में मिड डे मील योजना का हाल बुरा है। खराब और दूषित भोजन खाकर आए दिन स्कूली बच्चे बीमार हो रहे हैं और मिड डे मील योजना के नाम पर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां मिड डे मील खाने से 60 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद हड़कंप मच गया है।


दरअसल, पूरा मामला मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबूटोला परसा का है। हर दिन की तरफ शुक्रवार को भी स्कूल में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया था। भोजन में चावल और चना की सब्जी परोसी गई थी। जिसे खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी और चक्कर के अलावा पेट दर्द की शिकायत होने लगी। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।


आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन और जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बच्चों के बीमार होने का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा है। तीन बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर किया गया है। 


कुछ बच्चों ने बताया कि खाना खाने के दौरान चना की सब्जी में कपड़े के एक छोटे टुकड़े में लपेट हुआ कुछ सामग्री दिखा था, जिसे निकालकर भेंक दिया गया था। बता दें कि बिहार के अलग अलग जिलों से सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रहती हैं। स्कूली बच्चे दूषित और खराब मिड डे मील खाकर बीमार हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिहार के स्कूलों की दुर्दशा ठीक करने का बीड़ा उठा चुके केके पाठक क्या इस मामले में एक्शन लेंगे?



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता