ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार : बीजेपी विधायक पर लगा चोरी का आरोप, एफआईआर दर्ज

WEST CHAMPARAN : देश की सबसे बड़ी पार्टी और बिहार विधानसभा में दुसरे नंबर की पार्टी भाजपा की एक विधायक अब मुश्किलों में फंस गई।। भाजपा विधायक के ऊपर FIR दर्ज किया गया है। इनके

बिहार : बीजेपी विधायक पर लगा चोरी का आरोप, एफआईआर दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : देश की सबसे बड़ी पार्टी और बिहार विधानसभा में दुसरे नंबर की पार्टी भाजपा की एक विधायक अब मुश्किलों में फंस गई।। भाजपा विधायक के ऊपर FIR दर्ज किया गया है। इनके ऊपर कागजात चोरी करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज किया गया है।


दरअसल, बिहार के नरकटियागंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा के ऊपर FIR दर्ज किया गया है। एमएलए के खिलाफ़ कॉलेज का ताला तोड़कर कागजात चोरी करने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद कॉलेज के हेडमास्टर के तरफ से यह FIR शिकारपुर थाने में दर्ज करवाया गया है। इसमें 20 से 25 लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने प्राचार्य के स्थायी निवास के कक्ष का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कागजात व अन्य सामान ले गये। 


प्राचार्य ने आरोप लगाया है कि मैं अवकाश लेकर पटना अपने अधिवक्ता से मिलने गया था। कॉलेज का प्रभार शिक्षक विवेक पाठक को दिया था। बीते 17 जनवरी को मुझे सूचना मिली कि आरोपित कॉलेज में जबरन घुस आए। भीड़ के साथ विधायक को कॉलेज में घुसता देख प्रभारी प्राचार्य ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद विधायक व अन्य लोगों ने प्राचार्य कक्ष समेत अन्य कमरों का ताला तोड़कर ढेरों कागजात चुरा लिए। इधर, इस पुरे घटना को लेकर विधायक रश्मि वर्मा ने बताया कि विकास कार्यों को बढ़ावा देने के चलते मुझपर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। मैं प्राचार्य अभयकांत तिवारी के साथ कॉलेज में थी। मुझपर लगाये गये आरोप निराधार हैं।

टैग्स