ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पहले पीटा फिर मंदिर में करा दी शादी

BETTIAH: बेतिया में एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में गांव के मंदिर में दोनों प्रेमी युगल की शाद

बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलना प्रेमी को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने पहले पीटा फिर मंदिर में करा दी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई कर दी और बाद में गांव के मंदिर में दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी। जिले के लोगों में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला चनपटिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव का है।


बताया जा रहा है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के छवरैया गांव निवासी नगीना यादव के बेटे रंजन कुमार का लौकरिया गांव निवासी अवधेश राम की बेटी काजल कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो साल से दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चल रहा था। गुरुवार को रंजन अपनी प्रेमिका काजल से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। दोनों की मुलाकात हो रही थी, तभी काजल की मां ने उन्हें देख लिया।


इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पहले तो रंजन की पिटाई कर दी लेकिन बाद में दोनों प्रेमी युगल की शादी कराने का फैसला लिया गया। गांव के मंदिर में बिना बैंड बाजा और बाराती के दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूरे मामले पर पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

टैग्स