ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: पूर्वी चंपारण से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पताही सीएचसी में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने ऑक्सीजन समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। आखिर क्या है पूरा मामला...

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर से लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आती है. हालात ऐसे हैं कि कई सरकारी अस्पतालों में समय पर ऑक्सीजन, दवाइयों और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव का आरोप लगता रहा है. इसी बीच पूर्वी चंपारण जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है.


मामला पूर्वी चंपारण जिले के पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का है, जहां समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के आरोप के बीच एक मरीज की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने में जुट गई.


बताया जा रहा है कि राकेश कुमार अपने परिजन बैजू राउत को सांस लेने में तकलीफ होने पर इलाज के लिए पताही सीएचसी लेकर पहुंचे थे. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के ऑक्सीजन रूम में ताला लगा हुआ था और समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे मरीज की मौत हो गई. उनका यह भी कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन आवश्यक उपचार और ऑक्सीजन समय पर नहीं मिल सका.


घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप कितने सही हैं.