ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : बीच नदी में दो टुकड़ों में बंट गयी नाव, डूब रहे लोगों को सुरक्षित निकाला गया

BAGHA : बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंडक नदी में बड़ा हादसा हुआ है। खराब मौसम के बीच नदी में नाव दो टुकड़ों में बंट गयी। नाव पर सवार लोग डूबने लगे लेकिन तत्काल उन्हें सुरक्षित

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BAGHA : बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंडक नदी में बड़ा हादसा हुआ है। खराब मौसम के बीच नदी में नाव दो टुकड़ों में बंट गयी। नाव पर सवार लोग डूबने लगे लेकिन तत्काल उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। 


बगहा के कैलाश नगर घाट से ये बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीच नदी में अचानक नाव टूट कर दो टुकड़ों में बंट गयी। नाव पर सवार लोग घबरा कर नदी में कूदने लगे। बताया जा रहा है कि नाव पर तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग सवार थे। तत्काल रेस्क्यू कर मौके पर डूब रहे लोगों को बचा लिया गय़ा। नाविकों की टीम ने डूब रही महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया। 


घटना की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी। प्रशासनिक टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। नाव के टूटने पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या बिना किसी सुरक्षा मानकों के ही नाव का परिचालन किया जा रहा है। लोगों की जान से खिलवाड़ करते हुए उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। प्रशासन की तरफ से नावों की नियमित तौर पर जांच भी नहीं की जा रही थी फिलहाल  पूरे मामले की जांच में प्रशासनिक जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता