ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

दिवाली के जश्न के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

Bihar News: दीपावली के दिन बेतिया में प्रजापति हाल्ट ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक के समीप 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दीपावली के दिन रविवार को प्रजापति हाल्ट ओवरब्रिज से बेतिया की तरफ रेलवे ट्रैक के समीप एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। त्योहार के दिन महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।




सूचना मिलते ही कालीबाग थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के कवलापुर निवासी मुन्ना साह की 45 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में की है।




पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल, बेतिया भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। रेलवे ट्रैक के समीप शव मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला की मौत रेल हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।




घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की स्थिति और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। दीपावली जैसे पर्व के दिन महिला का शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता