ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बाजार से लौटे SDRF जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Bihar Police: बेतिया में SDRF कार्यालय के भीतर एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बाजार से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और विभाग मामले की जांच में...

बाजार से लौटे SDRF जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police: बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित धोकराहा SDRF कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाजार से सामान खरीदकर लौटे एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे कार्यालय में शोक का माहौल बन गया. 


मृत जवान की पहचान वीरेन्द्र यादव के रूप में हुई है. वह बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में मझौलिया प्रखंड के धोकराहा स्थित SDRF कार्यालय में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही विभाग के अधिकारियों और साथियों में शोक की लहर दौड़ गई. 


मिली जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र यादव किसी जरूरी सामान की खरीदारी के लिए मझौलिया बाजार गए थे. बाजार से वापस लौटकर जैसे ही वह कार्यालय पहुंचे, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. वहां मौजूद साथी जवानों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.


अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जवान की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही जवान की मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने आवश्यक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


घटना की पुष्टि SDRF के एसआई दयानिधि सिंह ने भी की है. उन्होंने बताया कि जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की प्रक्रिया शुरू कराई गई. विभाग की ओर से पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है.


वहीं SDRF इंस्पेक्टर संजय कुमार ने प्रथम दृष्टया आशंका जताई है कि जवान की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई हो सकती है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि यह केवल शुरुआती अनुमान है और अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा. इसलिए फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती.


इधर मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान पहले से अस्वस्थ चल रहे थे. बावजूद इसके मौत के वास्तविक कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. पुलिस सभी जरूरी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की प्रक्रिया पूरी कर रही है.