ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

स्कूल हॉस्टल में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी! शिक्षकों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

Bihar News: बेतिया के एक निजी स्कूल हॉस्टल में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने दो शिक्षकों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर...

स्कूल हॉस्टल में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी! शिक्षकों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेतिया जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत हरनाटांड़ स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी कर्माहा टोला निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने स्कूल के दो शिक्षकों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.


जानकारी के अनुसार, लौकरिया थाना क्षेत्र स्थित कौटिल्य पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे प्रिंस कुमार का शव शुक्रवार सुबह उसके बेड पर मिला. घटना की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और परिजन स्कूल पहुंच गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.


मृतक के परिजनों का आरोप है कि गुरुवार शाम स्कूल के शिक्षक हेमराज कुमार और दीपक कुमार ने प्रिंस समेत कई छात्रों के साथ मारपीट की थी. उनका कहना है कि प्रिंस के शरीर, पीठ और आंख के पास चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.


घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, बगहा एसडीपीओ निहार भूषण, लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.


पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी शिक्षक हेमराज कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हत्या, मारपीट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
बेतिया से दीपक राज की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता