ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेतिया पहुंचे CM नीतीश कुमार, दिवंगत सांसद वैद्यनाथ महतो के पैतृक गांव जाकर दी श्रद्धांजलि

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेतिया पहुंचे हैं। वाल्मीकि नगर के दिवंगत सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो की श्रद्धांजलि और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में वे शामिल हुए हैं।दिवंगत सा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  बेतिया पहुंचे हैं। वाल्मीकि नगर के दिवंगत सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो की श्रद्धांजलि और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में वे शामिल हुए हैं।दिवंगत सांसद को उनके पैतृक गांव पकड़िया बहोरनपुर में पहुंच कर सीएम ने श्रद्धाजंलि दी है। सीएम नीतीश कुमार के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी पहुंचे हैं ।


सीएम नीतीश कुमार दिवंगत सांसद वैद्यनाथ महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए हैं।बता दें कि वाल्मिकीनगर सीट से सांसद रहे वैद्यनाथ महतो का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।बिहार के वाल्मीकिनगर से जनता दल (युनाइटेड) के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का पिछले 28 फरवरी की शाम निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे। दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होनें इलाज के दौरान आखिरी सांस ली।


वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की थी। महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को 2,48,044 मत मिले थे।जिला सहकारिता बैंक में कैशियर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले स्वर्गीय महतो नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहते नीतीश कुमार के पहले मुख्यमंत्रित्व काल में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री बने थे। 2009, 2014 व 2019 में वाल्मीकिनगर से सांसद का चुनाव लड़ा। लेकिन, 2014 के चुनाव में भाजपा व जदयू का गठबंधन टूट जाने के दौरान उन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र दुबे के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।


रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता