ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

बेतिया के बहुअरवा गांव में प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त कार्रवाई में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का खुलासा हुआ। छापेमारी में 6 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बिहार न्यूज
ऑर्केस्ट्रा संचालक सहित 6 लोग गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी थाना क्षेत्र स्थित बहुअरवा गांव में जिला प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 6 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि ऑर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू गुप्ता समेत करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले की सूचना पटना की मुक्ति फाउंडेशन से मिली थी। सूचना के बाद प्रयास जैक संस्थान के डीसी पवन कुमार, सपोर्ट पर्सन शालिनी कुमारी तथा ग्राम नियोजन केंद्र नरकटियागंज के अरविंद कुमार पांडे के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) के सहयोग से शनिवार रात करीब ढाई बजे बहुअरवा गांव में छापेमारी की गई।

रेस्क्यू की गई सभी लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। इनमें पांच लड़कियां पश्चिम बंगाल से लाई गई थीं, जबकि एक लड़की बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है। लड़कियों ने टीम को बताया कि उन्हें रोजगार का झांसा देकर यहां बुलाया गया था, लेकिन बाद में उनसे जबरन गलत काम कराया जाने लगा।


प्रयास संस्था की सपोर्ट पर्सन शालिनी कुमारी ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लड़कियां ऑर्केस्ट्रा संचालक और उसके सहयोगियों के साथ मिलीं। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में एक गर्भवती भी है। फिलहाल सभी लड़कियों को प्रशासनिक संरक्षण में रखकर उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट