ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BETTIAH NEWS: बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग N

BETTIAH NEWS: बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग NH 727  के बखरिया चौक की है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक चालक गुली महतो को बुरी तरह कुचल कर फरार हो गया।


घटना स्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। शव को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार का सिर फट गया। मृतक के स्पेलेंडर बाइक बीआर 22 A J 1022 को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 


घटना के बाद सड़क पर भारी भीड़ के कारण लगभग आधे घण्टे तक यातायात ठप्प रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक नशे में था और लगभग आधे घंटे से वही चक्कर मार रहा था। तभी मोतिहारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृत बाइक चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी घुरूउवा टोला का रहनेवाला है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स