ब्रेकिंग
पुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिसपुनौराधाम के सीताराम मंडपम में विराजमान हुईं माता सीता और श्रीराम, सीएम सम्राट ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की प्राण-प्रतिष्ठाबिहार के इस जिले को मिली रेलवे की बड़ी सौगात, 4,600 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; दोहरीकरण से बायपास तक होगा बड़ा कामब्रश निकालने गई महिला को सांप ने डसा, परिजनों ने डिब्बे में किया बंद और पहुंच गए अस्पताल; नजारा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीरबिहार में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; पहचान में जुटी पुलिस

24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीर

Bihar News: बेतिया में चंद्रावत नदी में लापता हुए 18 वर्षीय युवक लक्की अंसारी का 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। खोज अभियान जारी रहने के बीच परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया, जिसके बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। आखिर..

24 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग: आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, घंटों जाम से परेशान रहे राहगीर
Ramakant kumar
3 मिनट

बेतिया के बसवरिया धुनिया पट्टी निवासी 18 वर्षीय लक्की अंसारी के चंद्रावत नदी में लापता होने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है. लगातार तलाश और बचाव अभियान चलाए जाने के बावजूद युवक का पता नहीं चलने से परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.


जानकारी के अनुसार, फैयाज अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र लक्की अंसारी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चंद्रावत नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए.


स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नदी में उतरकर युवक की तलाश शुरू की. काफी देर तक खोजबीन के बावजूद जब लक्की का कोई पता नहीं चला तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद युवक की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू कराया.


नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण युवक की तलाश में परेशानी आ रही है. घटना के बाद एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई. बचाव दल और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में लगातार युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है.


लगातार खोजबीन के बावजूद लक्की का पता नहीं चलने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को पथरी घाट मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई.


जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी समझाने के बाद पथरी घाट मुख्य मार्ग से जाम हटाया गया और यातायात को सामान्य कराया गया.


मुख्य मार्ग से जाम हटने के बाद बसवरिया के समीप स्थानीय लोगों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात करें और युवक की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दें.


परिजनों का कहना है कि युवक के लापता हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. उनका कहना है कि नदी में तलाश अभियान को और तेज किया जाए, ताकि लक्की का जल्द पता लगाया जा सके.


प्रशासन की ओर से युवक की तलाश के प्रयास जारी हैं. नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है.