ब्रेकिंग
Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने NH 727 किया जाम, सड़क पर शव रखकर जोरदार हंगामा

Bihar News: बेतिया के लौरिया में सड़क हादसे में घायल 36 वर्षीय प्रकाश साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव को NH-727 पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब सवा दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बेतिया के लौरिया के मठिया चौक के समीप सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 36 वर्षीय प्रकाश साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एनएच-727 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब सवा दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।



मठिया पंचायत के मगुराहा वार्ड संख्या 12 निवासी स्वर्गीय ललन साह के पुत्र प्रकाश साह सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से मठिया चौक आए थे। काम पूरा करने के बाद वह पैदल सड़क पार कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेतिया की ओर से लौरिया जा रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल लौरिया सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



प्रकाश साह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पुत्री श्वेता करीब 10 वर्ष और पुत्र रौशन कुमार करीब आठ वर्ष का है। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एनएच-727 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रसन्ना एमभी, इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ आशु रंजन और थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मठिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंचे।



पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने सड़क से शव हटाकर जाम समाप्त कर दिया। जाम के कारण एनएच-727 पर करीब सवा दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता