ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

बेटी की विदाई कराने पहुंचे जदयू नेता पर हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

बेतिया के लौरिया में बेटी की विदाई कराने पहुंचे जदयू जिला सचिव मो. नुरैन और उनके दो बेटों के साथ मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया के लौरिया से हैं जहां बेटी को विदा कराने पहुंचे पिता और उनके दो पुत्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के बगही देवराज गांव की हैं। घटना में जदयू के जिला सचिव समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने स्कॉर्पियो वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


घायलों की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के सबुनी गांव निवासी मो. नुरैन, उनके पुत्र आशिफ अली और आजम अली के रूप में हुई है। मो. नुरैन जदयू के जिला सचिव बताए जाते हैं। परिजनों के अनुसार, मो. नुरैन शनिवार को अपनी बेटी नाजिया परवीन को विदा कराने बगही देवराज गांव पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।


आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर तीनों के साथ मारपीट की, जिसमें पिता और दोनों पुत्र घायल हो गए। इस दौरान स्कॉर्पियो वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट