ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात

बिहार में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आए दो लोग, दोनों की झुलसकर दर्दनाक मौत

Bihar News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेरहवा पीपरा गांव में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मिक्सर मशीन को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी मशीन हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेरहवा पीपरा गांव में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक यादव और किशुन चौधरी के रूप में हुई है।



जानकारी के अनुसार, दोनों एक छठीहार कार्यक्रम में शामिल होने बोलेरो से जा रहे थे। रास्ते में मिक्सर मशीन खड़ी थी। दोनों मशीन को हटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मशीन का ऊपरी हिस्सा नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। 



तार के संपर्क में आते ही मशीन में करंट दौड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हाईटेंशन तार काफी नीचे लटका हुआ था। 



इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन तार को ठीक कराने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता