ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

DJ गाड़ियों से वसूली के मामले में एक्शन: ‘खर्चा-पानी’ मांगने वाला दारोगा सस्पेंड, दो होमगार्ड जवानों पर भी कार्रवाई

बेतिया में DJ गाड़ियों से वसूली मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है. डीजे संचालकों से “खर्चा-पानी” मांगने के आरोप में एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिय है और दो होमगार्ड जवानों पर भी विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है.

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में मझौलिया थाना क्षेत्र में बारात में जा रही DJ गाड़ियों से कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 28 अप्रैल की रात, जब बारात के साथ जा रही कुछ DJ गाड़ियों को पुलिस गश्ती दल द्वारा रास्ते में रोका गया था। 


इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों पर परमिशन के नाम पर “खर्चा-पानी” मांगने का आरोप लगाया गया। वीडियो में यह भी दिखा कि कैमरा ऑन होते ही कुछ पुलिसकर्मी वहां से हटते नजर आए। 


घटना के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई और लोगों ने कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। शुक्रवार को बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने मामले में कार्रवाई करते हुए मझौलिया थाना की गश्ती टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 


वहीं वीडियो में दिख रहे दो गृहरक्षकों बलिराम महतो और पन्नालाल चौधरी का अप्रैल 2026 का वेतन रोकते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी के इस बड़े एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता