ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

इश्क लड़ाने की मिली सजा : बीवी को छोड़ शादीशुदा महिला से प्यार, गुस्साए लोगों ने कर दी पिटाई

बेतिया के बगहा अनुमंडल चौक पर पत्नी विवाद को लेकर सैकड़ों लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से बचाया, मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

bihar
पति को इश्क लड़ाना पड़ गया महंगा
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया के बगहा अनुमंडल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पत्नी विवाद को लेकर सैकड़ों की भीड़ ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित लोग युवक को घसीटते हुए होमगार्ड कार्यालय तक ले गये। जहां सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के आक्रोश से बचाते हुए सभी पक्षों को थाना ले गई।


आरोप है कि युवक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और किसी अन्य शादीशुदा महिला के साथ रह रहा था। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। घटना से नाराज परिजनों व स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए होमगार्ड कार्यालय के अधिकारियों ने पटखौली थाना को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के आक्रोश से बचाते हुए सभी पक्षों को थाना ले गई।


पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामला बगहा व्यवहार न्यायालय के अधीन है, जहां संबंधित प्रकरण पहले से विचाराधीन है। इस संबंध में रामनगर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी गेना सहनी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी अप्रैल 2024 में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर निवासी जितेंद्र शाह से की थी। शादी के छह माह बाद जितेंद्र उनकी बेटी को बेतिया स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में जानकारी मिली कि वह पटना से एक शादीशुदा महिला को भगा ले गया है और उसके साथ रह रहा है।


काफी प्रयासों के बावजूद जब वह उनकी बेटी को वापस नहीं ले गया तो उन्होंने बगहा व्यवहार न्यायालय में पारिवारिक मामला दर्ज कराया। गेना सहनी के अनुसार, मंगलवार को इसी मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर के बाहर जितेंद्र ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।


वहीं पटना सिटी के शरीफगंज निवासी अभिषेक राज ने आरोप लगाया कि जितेंद्र उनकी पत्नी को भी भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि उनकी तीन माह की बच्ची का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। अभिषेक के अनुसार, जब वह अपनी पत्नी की तलाश में न्यायालय पहुंचे तो जितेंद्र ने उनके साथ भी मारपीट की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार की जाएगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स