ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेतिया में बड़ी कार्रवाई: सात साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, 3 लाख कैश भी बरामद

गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बेतिया पुलिस ने 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 लाख रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड और वाहन बरामद किया गया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 लाख रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, 4 एटीएम कार्ड, एक चार पहिया और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है। बेतिया साइबर थाने की पुलिस ने मनुआपुल थाना के नवलपुर जाने वाली मुख्य सड़क स्थित चमैनिया पुल के पास कार्रवाई की।


पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी ठगी की रकम लेकर स्लेटी रंग की डिजायर कार और एक हिरो डिलक्स मोटरसाइकिल से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और दोनों गाड़ियों को रोककर सातों आरोपितों को दबोच लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदर्श कुमार (पकड़िहा, थाना शनिचरी), प्रमोद कुमार (सिसवा, थाना चौतरवा), इमरान हुसैन (पटखौलि, थाना भौरोगंज), अबसार आलम (तेलपुर, थाना लौरिया), अरशद अंसारी (भोलापुर खरहत, थाना भौरोगंज), परवेज आलम (तेलपुर, थाना लौरिया) और मोहम्मद कासिम (मील बहुअरी, थाना रामनगर) के रूप में हुई है।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग विभिन्न राज्यों के नागरिकों से ऑनलाइन ठगी कर राशि निकालते हैं और सीएसपी संचालकों को सौंपते हैं। बाद में सीएसपी संचालक ग्राहकों को नगद राशि उपलब्ध कराते हैं और बदले में उतनी ही रकम यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में मंगवा लेते हैं। उसके बाद कमीशन काटकर शेष राशि साइबर गिरोह के खातों में भेज दी जाती है। 


बेतिया साइबर थाना में कांड संख्या 42/25, दिनांक 31-08-2025 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बेतिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें अथवा शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें। साथ ही नजदीकी थाना या बेतिया साइबर थाना में भी संपर्क कर सकते हैं।

संतोष की रिपोर्ट