ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

वाल्मीकिनगर टाईगर रिजर्व क्षेत्र से निकले बाघ ने किया महिला पर हमला, बाल-बाल बची जान, पकड़ा गया टाईगर

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित रुपवलिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वाल्मिकि नगर टाईगर रिजर्व क्षेत्र से भटककर एक बाघ घर में घुस गया। जिस घर में बाघ घुसा वो घर कमल

वाल्मीकिनगर टाईगर रिजर्व क्षेत्र से निकले बाघ ने किया महिला पर हमला, बाल-बाल बची जान, पकड़ा गया टाईगर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित रुपवलिया गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वाल्मिकि नगर टाईगर रिजर्व क्षेत्र से भटककर एक बाघ घर में घुस गया। जिस घर में बाघ घुसा वो घर कमलेश उरांव का है। बाघ ने घर में घुसकर कमलेश उरांव की पत्नी पर हमला कर दिया हालांकि इस दौरान वो बाल-बाल बच गयी। 


बेतिया के गौनाहा प्रखंड का रूपवलिया गांव मंगूराहा वन क्षेत्र से सटा हुआ है। जहां वाल्मीकिनगर टाईगर रिज़र्व क्षेत्र से भटककर एक बाघ गांव के एक घर में घुस गया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की इस बात की सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाघ को पकड़ लिया। बाघ को अब वन विभाग की टीम पटना जू ले जा रही है। 


वही बाघ को देखने के लिये ग्रामीणों का हुजूम लग गया। भीड़ को हटाने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीएफओ प्रद्युम्न ने बताया की बाघ को पकड़ लिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इसे पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में ले जाया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता