ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नवजात की मौत से अस्पताल में हड़कंप! गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Bihar News: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ और लापरवाही के आरोपों के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी...

नवजात की मौत से अस्पताल में हड़कंप! गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हो गया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया. कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.


मिली जानकारी के अनुसार, चौतरवा थाना क्षेत्र निवासी रितेश राम अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे. प्रसव के दौरान महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया. बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी.


परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई. उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज और देखभाल मिलती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.


वहीं अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है. चिकित्सकों का कहना है कि नवजात मृत अवस्था में ही पैदा हुआ था और इलाज के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और लोगों को शांत कराकर स्थिति पर नियंत्रण पाया. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.