ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

NDA की जीत पर बगहा में जश्न, केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे को लड्डूओं से तौला गया, दोनों विधायकों का भी भव्य स्वागत

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद बगहा में जश्न का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बगहा विधायक राम सिंह और रामनगर विधायक नंदकिशोर राम का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने लड्डू और फूलों से नेताओं का अभिनंदन किया।

बिहार
भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA:- बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को बगहा क्षेत्र उत्सव के रंग में डूबा नजर आया। करीब 25 किलोमीटर तक जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी से नेताओं का स्वागत किया और फूलों की बारिश की। दरअसल, 2025 विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बगहा सदर विधायक राम सिंह और रामनगर विधायक नंदकिशोर राम शपथ ग्रहण के बाद पहली बार इलाके में पहुंचे। चखनी, नरईपुर और बड़गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया।


स्वागत और अभिनंदन समारोह में जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे को लड्डुओं से तौला गया, वहीं दोनों विधायकों को फूल-मालाएं और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने कहा कि यह जीत “अमन-चैन और विकसित बिहार” की इच्छा रखने वाले हर नागरिक की जीत है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विज़न और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम बताया। दुबे ने लोगों से सरकार की विकास यात्रा में सकारात्मक योगदान देने की अपील की और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया।


खास बात यह रही कि उन्होंने बेतिया से बगहा NH-727 पर फोरलेन सड़क निर्माण समेत शास्त्रीनगर से बेलवनिया (उत्तर प्रदेश) को जोड़ने वाली गंडक नदी पर हाई-टेक ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ होने की जानकारी दी। यह परियोजना बिहार और यूपी के लाखों लोगों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। इस पर विभागीय मंत्री नितिन गडकरी से पहल करवाने में मंत्री सतीश दुबे लगातार जुटे हुए हैं।


इधर, बगहा सदर सीट से लगातार दूसरी बार विजयी हुए बीजेपी विधायक राम सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य बगहा का समग्र विकास और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। वहीं, रामनगर से नव निर्वाचित बीजेपी विधायक नंदकिशोर राम ने कहा कि सुदूरवर्ती दून क्षेत्र से लेकर नगर तक सभी वर्गों के समावेशी विकास को वे प्राथमिकता देंगे।


अभिनंदन समारोह में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूप नारायण तिवारी, बीजेपी नेत्री सुषमा सिंह, प्रदीप दुबे, मीडिया प्रभारी सोमेश पांडेय, वार्ड पार्षद पंकज मिश्रा, बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि रंजन और बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के लिए सबको धन्यवाद दिया।



टैग्स