ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बगहा में तेंदुए का आतंक, दो महिला समेत तीन लोगों पर किया हमला, गांव में दहशत का माहौल

बगहा के पिपरासी थाना क्षेत्र में तेंदुए ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
रतजगा कर रहे लोग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा के पिपरासी थाना क्षेत्र में तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। तेंदुए ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग लाठी-डंडे व टॉर्च लेकर गांव में पहरा दे रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, मनिया छापर गांव निवासी 35 वर्षीय चिरई देवी अपने घर के बाहर बैठी थीं। तभी दियारा क्षेत्र से आए तेंदुए ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के मुताबिक तेंदुए ने उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


इसके बाद करीब दो किलोमीटर दूर सौरहा पंचायत के भिलोरवा टोला में भी तेंदुए ने हमला कर 25 वर्षीय मनोज शर्मा और धनपति देवी को घायल कर दिया। दोनों का इलाज पिपरासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और वन विभाग तथा स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। दरोगा धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।


वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को रेस्क्यू अभियान के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब चार महीनों से यह तेंदुआ दियारा क्षेत्र में घूम रहा है और कई बार रिहायशी इलाकों में भी प्रवेश कर चुका है। अब तक यह आधा दर्जन मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है।


वन विभाग के अनुसार, लगातार ठिकाना बदलने की वजह से तेंदुए को पकड़ने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता