ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BIHAR NEWS : बड़ा हादसा, अलाव से घर में लगी आग, जिंदा जली मां-बेटी; पिता भी झुलसे

WEST CHAMPARAN : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलाव जलाने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर में अलाव की वज

BIHAR NEWS : बड़ा हादसा, अलाव से घर में लगी आग, जिंदा जली मां-बेटी; पिता भी झुलसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलाव जलाने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर में अलाव की वजह से घर में आग लग गई। घर में आग लगने की वजह से मां और बेटी जिंदा जल गए। गोपालपुर के वार्ड संख्या-2 के डकही गांव में सोमवार की देर रात यह घटना हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, मवेशी के लिए अलाव जलाया गया था। लेकिन अचानक घर में आग लग गई जो काफी तेजी से फैली। इस अगलगी में महिला के पति भी झुलस गए हैं। रात के वक्त 15 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी। आग जल्दी ही उनके कमरे तक जा पहुंची। आग की लपटें विकराल थीं कि उन्हें वहां से निकलने तक का समय नहीं मिला। 


पत्नी और बेटी को बचाने के दौरान पति भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि गाय और बकरियां भी इस अगलगी में जल गई हैं। गाय को बचाने के दौरान अचानक जलता हुआ छप्पर मां-बेटी पर जा गिरा। इधर इस भयानक घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अगलगी की इस घटना से आसपास के लोग सन्न हैं।