ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, एक महिला की हालत नाजुक

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य मार्ग पर आज शाम ट्रैक्टर और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्य घायल हो गये। घायलों में द

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल, एक महिला की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य मार्ग पर आज शाम ट्रैक्टर और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्य घायल हो गये। घायलों में दो महिला भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया।


 जहां एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर किया है। जबकि अन्य घायलों का अस्पताल जारी है। सभी घायल भतौड़ा गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान गुलाब मियां, बबलू मियां, मो. मियां, लाखो खातून, शबनम खातून और चांद मियां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य है जो बेतिया अस्पताल में भर्ती एक मरीज से मिलकर ऑटो से घर लौट रहे थे। 


तभी सामने से गन्ना लदे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बुरी तरह घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां लाखो खातून नामक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। महिला को बेतिया ले जाया गया है वही अन्य का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स