ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

अचानक मालगाड़ी की छत पर चढ़ा गया युवक, हाई वोल्टेज तार से टकराने के बाद गई जान

WEST CHAMPARAN : बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां भैरोगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर एक युवक जैसे ही चढ़ा वो रेल लाइन से गुजर रहे 25 हजार

अचानक मालगाड़ी की  छत पर चढ़ा गया युवक, हाई वोल्टेज तार से टकराने के बाद गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

WEST CHAMPARAN : बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां भैरोगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर एक युवक जैसे ही चढ़ा वो रेल लाइन से गुजर रहे 25 हजार हाई वोल्टेज तार के सम्पर्क में आ गया। जिसके बाद वो धू-धूकर जलने लगा। ये देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।  कुछ लोगों ने युवक को जलते देख इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे के भैरोगंज स्टेशन के लाइन नम्बर 3 पर मालगाड़ी खड़ी थी उसी के इंजन पर युवक चढ़ गया और 25000 हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने के बाद उत्तर की तरफ रेल ट्रैक के किनारे गिर गया। ट्रेन की इंजन पर चढ़ने वाले शख़्स की लाइव बर्निंग तस्वीर लोगों ने कैद कर ली है। हालांकि, यह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। 


वहीं, इस घटना के संबंध में सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि लोगों ने ट्रेन के इंजन पर जल रहे एक युवक के बारे में सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने रेलवे के जीआरपी, आरपीएफ और अन्य वरीय अधिकारियों समेत स्थानीय थाना को सूचित किया। जब तक स्टेशन मास्टर पहुंचते युवक ट्रेन की छत से नीचे गिर चुका था। वहीं एएसएम विनोद कुमार की तत्परता से तत्काल स्थानीय पुलिस पहुंच गई और युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल बगहा पहुंचाया। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।