ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: घरवालों से नाराज होकर भाग गया था 8 साल का मासूम, 16 साल बाद Facebook ने परिवार से ऐसे मिलाया

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां फेसबुक (Facebook) ने एक परिवार को फिर से एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है। पिपरासी प्रखंड के परस

Bihar News: घरवालों से नाराज होकर भाग गया था 8 साल का मासूम, 16 साल बाद Facebook ने परिवार से ऐसे मिलाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां फेसबुक (Facebook) ने एक परिवार को फिर से एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है। पिपरासी प्रखंड के परसौनी गांव में रहने वाले मनीष गिरी 8 साल की उम्र में घर से नाराज होकर भाग गए थे। 16 साल तक लगातार खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला था। परिवार वाले उन्हें मृत मान चुके थे।


लेकिन, सोशल मीडिया के इस दौर में, फेसबुक ने एक चमत्कार किया। साल 2008 में घर से फरार हुए मनीष ने फेसबुक पर अपने गांव के मुखिया और बीडीसी को देखा और उन्हें पहचान लिया। उन्होंने उनसे संपर्क किया और अपने परिवार के बारे में जानकारी मांगी। जब उन्हें पता चला कि उनके माता-पिता अभी भी जीवित हैं, तो वे घर लौटने के लिए बेताब हो गए।


मनीष के घर लौटने पर पूरा गांव खुशी से झूम उठा। उनके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतने सालों बाद बेटे को जिंदा देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। मनीष ने गांव वालों को बताया कि घर से भागने के बाद वह ट्रेन से किसी तरह से बंगलौर चला गया था। बचपन में किसी तरह से इधर-उधर घूमकर पेट भरता रहा और बाद में लेबर का काम करने लगा। लेबर का काम करते करते वह बिल्डिंग मिस्त्री बन गया।


मनीष ने बताया कि उसे सिर्फ अपने पंचायत और पिता का नाम याद था। लेकिन उसका घर कहां है इस बात की जानकारी उसे नहीं थी। एक महीने पहले फेसबुक पर अपने पंचायत के मुखिया और बीडीसी को देखा। जिसके बाद उसने सर्च करना शुरू कर दिया। फेसबुक के जरिए पंचायत के जनप्रतिनिधियों का नंबर जुगाड़ किया और उनसे बात की तो उसे पता चला कि उसके पिता जिंदा हैं। इसके बाद आखिरकार किसी तरह से वह अपने गांव पहुंच गया।


Bihar News: घरवालों से नाराज होकर भाग गया था 8 साल का मासूम, 16 साल बाद Facebook ने परिवार से ऐसे मिलाया