ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

12 साल की बच्ची से हैवानियत, नशे की सुई देकर चार दिनों तक किया गंदा काम

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां 12 साल की बच्ची से हैवानियत की वारदात सामने आई है। यहां रक्सौल शहर में एक नाबालिग

12 साल की बच्ची से हैवानियत, नशे की सुई देकर चार दिनों तक किया गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां 12 साल की बच्ची से हैवानियत की वारदात सामने आई है। यहां रक्सौल शहर में एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता को आरोपियों ने नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। 


मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां के बयान के आधार पर रक्सौल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि 9 मई को शहर से बच्ची का अपहरण हुआ था। आरोपी उसे आईसीपी बायपास स्थित फ्लावर मिल की सुनसान जगह पर ले गए। फिर उसे नशे का इंजेक्शन दे दे कर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर गैंगरेप करते रहे।इस दौरान पीड़िता ने चीख-चीख कर आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही। 


वहीं, होश आने पर वह विरोध करने लगती तो बदमाश उसे इंजेक्शन देकर फिर से बेहोश कर देते। आरोपियों ने चार दिनों तक पीड़िता के साथ गलत काम किया। अब इस घटना का  भंडाफोड़  हुआ तो हर कोई दंग रह गया। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


उधर, इस घटना का भंडाफोड़ रविवार शाम को हुआ। आरोपियों ने फोन कर पीड़िता के घर वालों को लड़की के रामगढ़वा में होने की जानकारी दी। साथ ही उन्हें धमकी दी गई कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो बुरा अंजाम होगा। घर वाले डर सहमे रामगढ़वा पहुंचे और निर्धारित स्थान से बच्ची को खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है।