ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल से बाहर निकलने के बाद बोले पप्पू यादव

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में जमानत मिलने के बाद बेऊर जेल से रिहाई मिली। बाहर आते ही उन्होंने न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही और फुलवारीशरीफ में छात्रा के परिजनों से मिलने रवाना हुए।

बिहार न्यूज
शुक्रवार को गिरफ्तारी, शुक्रवार को ही रिहाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तीनों मामलों में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से रिहा हो गये। बता दें कि 7 फरवरी को पटना के मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। 6 दिन बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से बाहर आए हैं। जेल से आने के बाद उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते.. पप्पू यादव ने कहा कि वो न्याय इंसाफ़ के लिए सदैव लड़ेंगे। नाइंसाफी-अन्याय को बर्दाश्त ना ही किया है और ना वह करेंगे। 


जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने अपने नेता का स्वागत किया। इसे लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल है। जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव सीधे फुलवारीशरीफ के लिए रवाना हो गये। बता दें कि कल गुरुवार को फुलवारीशरीफ में एक कोचिंग के चौथे तल्ले से गिरकर एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गयी थी। परिजनों ने इसे हत्या बताया था और कार्रवाई की मांग की थी। मृत छात्रा के परिजनों से मिलने के लिए पप्पू यादव उनके फुलवारीशरीफ स्थित आवास के लिए रवाना हुए। 


उन्होंने कहा कि वो बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे। बिहार की बेटियों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे मरवाने की साजिश की गयी थी। एक दिल्ली के नेता दूसरा पूर्णिया और तीसरा पटना के नेता ने साजिश रची थी। बहुत जल्द अब हम खेमका हत्याकांड का खुलासा करेंगे। रुपेश की हत्या किसने करवाई इस कांड को भी उजागर करूंगा। 


जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि न्यायालय और जनता से बड़ा कोई भगवान नहीं है। आज ही के दिन ही पुलिस उनके घर गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। न्यायालय और बिहार की जनता नहीं होती मीडिया नहीं तो हम शायद हम मर गये होते। सात दिन मुझे सदन से अलग किया गया। मुझे अपमानित करने का काम किया गया। दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल से बाहर निकलने के बाद बोले पप्पू यादव

दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल से बाहर निकलने के बाद बोले पप्पू यादव

दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल से बाहर निकलने के बाद बोले पप्पू यादव

दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल से बाहर निकलने के बाद बोले पप्पू यादव

टैग्स