ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

पप्पू यादव ने मोदी को बताया इमोशनल ब्लैकमेलर, बोले- पीएम सच का सामना नहीं करना चाहते

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव काफी खुश दिख रहे हैं. बुधवार को पप्पू यादव ने राजधानी के पटना सि

पप्पू यादव ने मोदी को बताया इमोशनल ब्लैकमेलर, बोले- पीएम सच का सामना नहीं करना चाहते
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव काफी खुश दिख रहे हैं. बुधवार को पप्पू यादव ने राजधानी के पटना सिटी इलाके में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने पटना साहिब सीट से जाप उम्मीदवार को जिताने की अपील की. प्रेस वार्ता में पप्पू यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में युवाओं ने बिहार में परिवर्तन के लिए कैंची को चुना है. लॉकडाउन में जो प्रवासी मजदूर और छात्र दूसरे राज्यों में फंसे हुए उन्होंने एन.डी.ए को नकार दिया है. दोनों गठबंधन असली मुद्दों से भटक गए हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी बस इमोशनल ब्लैकमेल करना जानते हैं. वो सच का न सामना करते हैं और न ही सच का जिक्र करते हैं. बिहार में  पेपर मिल और चीनी मिल बंद है, उस पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते. रैली में मैथिली में बोलते हुए उन्होंने सिर्फ लोगों को इमोशनल ब्लैकमेल किया.


पप्पू यादव ने मोदी को बताया इमोशनल ब्लैकमेलर, बोले- पीएम सच का सामना नहीं करना चाहते


जाप अध्यक्ष ने कहा कि हमारा एजेंडा तीस साल बनाम तीन साल है. युवाओं, महिलाओं, दलितों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की उम्मीद प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन से है. इस बार हम जनता की उम्मीदों पर खड़े उतरेंगे. सरकार में आने के बाद हम सच्चर कमिटी की सिफारिशों को लागू करेंगे. 


पप्पू यादव ने मोदी को बताया इमोशनल ब्लैकमेलर, बोले- पीएम सच का सामना नहीं करना चाहते


पप्पू यादव ने आगे कहा कि इस चुनाव में जातिवाद और संप्रदायवाद हारेगी. जनता ने जातिवाद और संप्रदायवाद की राजनीति को नकार दिया है. हम सत्ता में आने के बाद निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करेंगे. 


पप्पू यादव ने मोदी को बताया इमोशनल ब्लैकमेलर, बोले- पीएम सच का सामना नहीं करना चाहते


अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा नरेन्द्र मोदी के नाम का ऐसे उपयोग कर रही है जैसे नरेन्द्र मोदी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. मैं साफ़ कह सकता हूं कि इस बार भाजपा और जद(यू) की बिदाई होगी. इस बार भाजपा को 50 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी. 


पप्पू यादव ने मोदी को बताया इमोशनल ब्लैकमेलर, बोले- पीएम सच का सामना नहीं करना चाहते

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता