ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

कायर हैं छपरा के जनप्रतिनिधि, पप्पू यादव का बड़ा बयान, चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए

छपरा डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गवाहों की सुरक्षा, स्पीडी ट्रायल और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

बिहार न्यूज
छपरा डबल मर्डर केस: मुख्य गवाह के परिवार से मिले पप्पू यादव
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा अधिवक्ता पिता-पुत्र डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की हत्या के बाद मंगलवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव छपरा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। 


पप्पू यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अदालत में गवाही देने का साहस दिखाया, उसी की खुलेआम हत्या कर दी गई। यह घटना बिहार में कानून-व्यवस्था और गवाहों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर गवाह ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा। 


सांसद ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, "छपरा के जनप्रतिनिधि कायर हैं। उन्हें चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए। जनता की सुरक्षा और न्याय के सवाल पर उनकी चुप्पी शर्मनाक है।" उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े या सरेआम गवाहों की हत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। 


पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस मामले को संसद से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा। उन्होंने स्पीडी ट्रायल कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी , गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। 


गौरतलब है कि अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके भाई मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

छपरा रिपोर्टर पवन कुमार सिंह