ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6: मीडिया इलेवन ने ग्रीन पूर्णिया को 8 रनों से हराया

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के छठे व अंतिम दौर का प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में चल रहा है। मीडिया इलेवन न

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6: मीडिया इलेवन ने ग्रीन पूर्णिया को 8 रनों से हराया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के छठे व अंतिम दौर का प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में चल रहा है। मीडिया इलेवन ने ग्रीम पूर्णिया को 8 रन से हरा दिया है। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने बताया कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि घोषित कर दी गई है। इसकी सूचना सभी को दी जा चुकी है।


24 नवम्बर की समय 10:00 बजे पनोरमा ग्रुप के द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के बैडमिंटन,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस  बालक एवं बालिका वर्ग,फुटबॉल, क्रिकेट एवं आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। 


पहले मैच का परिणाम:- एकाउंट इलेवन बनाम बिहार पुलिस के बीच मुकाबला खेला गया। एकाउंट इलेवन ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार पुलिस ने निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें मिथुन ने 26 गेंदों में 28 रन, अशोक ने 19 गेंदों में 21 का योगदान दिया। एकाउंट इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए विट्टू ने 2 विकेट एवं गौरव ने 1 विकेट प्राप्त किया।


114 रनों का पीछा करते हुए एकाउंट इलेवन ने 13 ओवर 5 गेंदों में 3 विकेट खोकर 115 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। और सेमीफाइनल मुकाबला में जगह पक्का किया। इस जीत में अक्षय प्रियम ने 43 गेंदों में 50 रन एवं सक्षम सिंह ने 23 गेंद में 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बिहार पुलिस की ओर से गेंदबाजी करते हुए संतोष एवं अमर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।


दूसरे मैच का परिणाम- ग्रीन पूर्णिया बनाम मिडिया इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। ग्रीन पूर्णिया ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिडिया इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 117 रन बनाए। जिसमें सदाब अली ने 32 गेंदों में 46 रन, राना 7 गेंदों में 18 रन एवं नितेश ने 20 गेंदों में 18 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रीन पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन प्रभाकर एवं अनिमेष ने 3-3 विकेट प्राप्त किया।


ग्रीन पूर्णिया जीत के लिए 118 रनों का पीछा करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई। बेहद रोमांचक मुकाबले में मिडिया इलेवन ने 8 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल मुकाबला में जगह पक्का किया। ग्रीन पूर्णिया की ओर से प्रेम आनंद ने 27 गेंदों में 39 रन, अमित 23 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया। मीडिया इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजन यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया।


तीसरे मैच का परिणाम: समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग बनाम अधिवक्ता इलेवन के बीच मुकाबला हुआ।मैच के अंपायर मो नैयर अली, सैयद जब्बार हुसैन, एस एस प्रसाद पिंटू, बिमल मुकेश स्कोरर प्रिंस पटेल थे। दिनांक 22/11/2023 को प्रथम मैच:-शिक्षक इलेवन बनाम आयकर विभाग बनाम अधिवक्ता इलेवन के विजेता के बीच।द्वितीय मैच:- सेमीफाइनल मुकाबला :- केनरा बैंक बनाम मिडिया इलेवन के बीच। 


तृतीय मैच:-एकाउंट इलेवन बनाम गुप डी के चैंपियन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, राजीव कुमार, बब्लू चौधरी, रितेश कुमार झा, आशुतोष कुमार, वेदांत, शुभम् राज,रितेश कुमार झा, सैयद जब्बार हुसैन, मो मंजर मोहशिम के साथ - साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गण उपस्थित थे।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6: मीडिया इलेवन ने ग्रीन पूर्णिया को 8 रनों से हराया

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता