ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत नाजुक; गोपालगंज से जा रहे थे कोलकाता

DHANBAD: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के प्रख्यात एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई जबकि उनकी

एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत नाजुक; गोपालगंज से जा रहे थे कोलकाता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के प्रख्यात एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई जबकि उनकी बहन घायल हो गई हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी और बहन सविता तिवारी गोपालगंज से कोलकाता जा रहा थे। पंकज त्रिपाठी की बहन अपनी मां से मिलने के लिए गोपालगंज गई हुई थीं और वहां से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान धनबाद के निरसा चौक के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सरायढेला स्थित एसएनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया जबकि एक्टर की बहन का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंकज त्रिपाठी धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

संबंधित खबरें