ब्रेकिंग
Bihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

पानी भरे गड्ढे में बैठकर ग्रामीणों ने काटा बवाल, रोड नहीं बनी तो करेंगे वोट बहिष्कार

ROHTAS : जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे लोगों की जनप्रतिनिधियों से उम्मीद बढ़ती जा रही है. लेकिन आज भी रोहतास जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां लोग सड़कों के लि

पानी भरे गड्ढे में बैठकर ग्रामीणों ने काटा बवाल, रोड नहीं बनी तो करेंगे वोट बहिष्कार
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे लोगों की जनप्रतिनिधियों से उम्मीद बढ़ती जा रही है. लेकिन आज भी रोहतास जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां लोग सड़कों के लिए तरस रहे हैं.  हम बात कर रहे हैं रोहतास जिले के सासाराम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमरा तालाब से बनपुरवा रोड की. 


पिछले कई दशक से इस पथ का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है. महज रोड के लिए यहां के ग्रामीण जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते थक चुके हैं. अब इन लोगों अनोखा प्रदर्शन शुरू किया है. सड़क पर बने गड्ढे के गंदे पानी में बैठकर इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. अब इन लोगों ने ठाना है कि पिछले कई चुनावों से वे लोग मूर्ख बन रहे हैं लेकिन अब कोई नेता वोट के लिए आएगा, तो उसे गांव में घुसने नहीं देंगे. 

पानी भरे गड्ढे में बैठकर ग्रामीणों ने काटा बवाल, रोड नहीं बनी तो करेंगे वोट बहिष्कार

गांव के मुख्य रास्ते के गड्ढे में जमे गन्दे पानी में ही ग्रामीण बैठ कर विरोध दर्ज कर रहे हैं. लोगों के इस अनोखे विरोध से जनप्रतिनिधियों और उम्मीदवारो के होश उड़े हुए हैं. अभी तक किसी ने उस गांव में वोट मांगने जाने की हिम्मत नहीं की है. जबकि कुछ दिनों के बाद यहां मतदान है. ग्रामीणों का कहना है कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा. जमीन पर जब तक काम नहीं दिखेगा, वे लोग नेताओं का विरोध जारी रखेंगे.