ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक बड़े पैमाने पर बहाली, पंचायती राज विभाग में 13270 पदों पर जल्द नियुक्ति

PATNA : पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया शुरू है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग से चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3161 पंचायत स

ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक बड़े पैमाने पर बहाली, पंचायती राज विभाग में 13270 पदों पर जल्द नियुक्ति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया शुरू है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग से चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3161 पंचायत सचिवों की स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने विभाग शुरू करेगा। इससे पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखने और विकास राशि के खर्च में आसानी होगी।


गांवों में सात निश्चय के तहत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं हर घर नल जल और पक्की गली-नाली के सफल क्रियान्वयन के बाद अब उनके मेंटेनेंस बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसको देखते हुए ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक यह बहाली की जा रही है। बिहार पंचायती राज अभियंत्रण संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरे होने के करीब है। इसके अंतर्गत विभाग में इंजीनियर संवर्ग के 1314 पदों पर नियुक्ति होनी है। 


इसके अलावा विकास योजनाओं की अनवरत मॉनिटरिंग यानी कड़ी निगरानी के लिए जूनियर इंजीनियर से लेकर सुपरीटेंडेंट इंजीनियर के 1048 पद बनाए गए हैं। मुख्यालय स्तर पर 7 पद और 38 जिलों में काम करने के लिए 1041 इंजीनियरों के हैं। वहीं जिला स्तर पर अभियंत्रण संगठन कार्यालयों के संचालन के लिये तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों के 266 पद हैं। 


इंजीनियरों के पदों में असिस्टेंट इंजीनियर और एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों का चयन बीपीएससी से और जूनियर इंजीनियरों का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग से होना है। तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों के पद कर्मचारी चयन आयोग से भरे जाने हैं। पंचायत प्रखंड से लेकर प्रमंडल स्तर तक के क्षेत्रीय कार्यालयों के संचालन के लिये 8795 लिपिकों के नए पद सृजित किये जा रहे हैं।

टैग्स