ब्रेकिंग
नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

पंचायत चुनाव : पहले चरण की मतगणना आज, 27 सितंबर को थम जाएगा दूसरे चरण के लिए प्रचार

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है। पहले चरण के लिए जिन पंचायतों में मतदान पूरा हो चुका है वहां आज मतगणना होगी आज सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी। कुल 151 पंचाय

पंचायत चुनाव : पहले चरण की मतगणना आज, 27 सितंबर को थम जाएगा दूसरे चरण के लिए प्रचार
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है। पहले चरण के लिए जिन पंचायतों में मतदान पूरा हो चुका है वहां आज मतगणना होगी आज सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी। कुल 151 पंचायतों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है। 24 सितंबर को बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण के दौरान लगभग 65 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। 10 जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों के लिए आज मतगणना होगी और चुनाव नतीजे तत्काल जारी कर दिए जाएंगे। 



उधर पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार 27 सितंबर को खत्म हो जाएगा। इस चरण के लिए मतदान 29 सितंबर को होना है। पहले चरण के मतदान के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण के चुनाव को लेकर संबंधित जिलों में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के तहत 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों का चयन मतदाता करेंगे। 


दूसरे चरण में कुल 76279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत चुनाव को लेकर 76, 279 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें सबसे ज्यादा 41405 उम्मीदवारों ने पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे चरण के लिए 36111 पुरुषों ने और 40168 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को 14511 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिनमें 6124 पुरुष और 8387 महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया।

टैग्स