ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने पांच को दबोचा

BHOJPUR : भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस ने मैच जीतने की खुशी में विवादित नारे लगाए जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने पांच को दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHOJPUR : भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस ने मैच जीतने की खुशी में विवादित नारे लगाए जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चौकीदार के बयान पर पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।


बता दें कि, भोजपुर जिले में देश विरोधी नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवाओं का कुछ झुंड ट्रॉफी के साथ जुलूस निकाल कर जश्न मनाते देश विरोधी नारे लगाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ युवा ट्राफी के साथ विवादित नारे लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नही करता है। वहीं यह वायरल वीडियो जिले के नरबीरपुर टोला, का बताया जा रहा है। जो जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। वायरल वीडियो बैडमिंटन टूर्नामेंट के बाद जीत की ट्राफी के लेकर जश्न मनाते हुए का है


बताया जा रहा है कि, इस वायरल वीडियो की सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह को मिली भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने तुरंत एक टीम का गठन किया और मामले की जांच कराने में जुट गए। वहीं वायरल वीडियो को सही पाया और पुलिस कार्यवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे पांच युवकों को फौरन गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और बाकी के युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दिया है। 


वहीं पुलिस ने चौकीदार के बयान पर पांच नामजद समेत व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें मोहम्मद अरमान, मोहहम्द तनवीर आलम, कल्लू, सोनू नाम के दो आरोपितो को गिरफ्तार किया है। कोइलवर प्रखंड के नरबीरपुर टोला चांदी में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था जिसमें कोइलवर बनाम चांदी के बीच फाइनल टूर्नामेंट खेला गया था टूर्नामेंट के दौरान पंचायत के कुछ प्रतिनिधि और कोइलवर ब्लॉक के कुछ कर्मी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थें। एक पूर्व विधायक को भी इस आयोजन में बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आए थें। टूर्नामेंट के दौरान चांदी की टीम विजई हुई और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया दोनों विजेताओं को इनाम के तौर पर ट्रॉफी दी गई थी जिसके बाद ट्रॉफी लेकर विजेता और उसके समर्थकों के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे जुलूस में तकरीबन 25 से 30 युवक मौजूद थें।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता