ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पैसे लेकर सफर करते समय सावधान रहें: मुजफ्फरपुर में ऑटो पर बैठी महिला और साथ में रखे पर्स से गायब हो गये 90 हजार रूपये

PATNA: अगर आप कैश लेकर किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं तो खबर पढ़ लीजिये। आपको भनक भी नहीं लगेगी औऱ पास में रखे पैसे गायब हो जायेंगे। मुजफ्फरपुर की एक महिला शिक्षिका क

पैसे लेकर सफर करते समय सावधान रहें: मुजफ्फरपुर में ऑटो पर बैठी महिला और साथ में रखे पर्स से गायब हो गये 90 हजार रूपये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अगर आप कैश लेकर किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं तो खबर पढ़ लीजिये। आपको भनक भी नहीं लगेगी औऱ पास में रखे पैसे गायब हो जायेंगे। मुजफ्फरपुर की एक महिला शिक्षिका के साथ ऐसा ही हुआ है। 


मुजफ्फरपुर शहर में एक ऑटो से सफर कर रही महिला शिक्षिका के 90 हजार रुपए पलक झपकते ही गायब हो गये. महिला को भनक तक नहीं लगी. ये वाकया दिन दहाड़े मुजफ्फरपुर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के पास हुई. चोरी की शिकार हुई महिला अरूणा कुमारी सकरा थाने के बलुआ गांव की रहने वाली है औऱ वहीं मध्य विद्यालय में टीचर है। 


जमीन खरीदने के लिए निकाले थे पैसे

पीडित महिला अरूणा कुमारी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को दिन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रेडक्रॉस शाखा से अपने खाते से 90 हजार रूपये निकाले थे. दरअसल अरूणा कुमारी जमीन खरीदने वाली हैं औऱ जमीन मालिक को पैसे देने थे. लिहाजा बैंक से पैसे निकाला था. वापस गांव जाकर जमीन मालिक को पैसे देने थे. महिला ने बैंक से निकाले कैश को अपने पर्स में रखा और बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो पर सवार हो गयी. 


अरूणा कुमारी ने बताया कि जिस ऑटो से वह बस स्टैंड जाने के लिए निकलीं उस पर पहले से एक अधेड़ महिला और एक युवती बैठी हुई थी. दोनों रास्ते में मदरसा चौक के पास उतर गयीं. दोनों के ऑटो से उतर कर चले जाने के बाद महिला का ध्यान अपने पर्स पर गया जिसे बगल में ही रखा था. महिला हैरान हो गयी जब ये देखा कि पर्स का चेन खुला हुआ है. पर्स के अंदर देखा तो पैसे गायब थे. बगल में रखे पर्स से 90 हजार रूपये गायब हो चुके थे.


पैसे गायब होने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद ऑटो चालक ने ऑटो रोका. फिर वहां आस-पास के लोग जुट गये. पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. महिला ने शक जताया कि ऑटो में जो अधेड़ महिला औऱ युवती बैठी थी उन्होंने ही पैसे गायब कर दिये हैं. मामले की जांच करने के लिए पहुंचे दरोगा राकेश कुमार ने कहा कि महिला जहां पर ये वाकया होने की बात कह रही है वहां के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा जा रहा है. हालांकि वहां कोई सीसीटीवी नहीं है लेकिन पुलिस अगल बगल के दुकानों में लगे कैमरे का फुटेज देख रही है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें