ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

PATNA ACCIDENT: मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पटरी से होकर जा रहे थे घर

पटना से खुशरूपुर पहुंचने के बाद दोनों पति-पत्नी रेलवे लाइन के रास्ते से अपने घर जा रहे थे। तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर मिले मोबाइल से दोनों की पहचान हुई। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है

BIHAR
दंपति की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA ACCIDENT: पटना से बड़ी खबर आ रही है। जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना हरदास बीघा स्टेशन के पास की है जहां मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है की खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रेलवे ट्रैक से दोनों गोविंदपुर गांव जा रहे थे तभी मालगाड़ी ने दोनों को रौंद दिया और मौके पर ही दंपति की मौत हो गयी। 


दानापुर रेल मंडल के पटना-बख्तियारपुर अप मेन लाइन पर हादसे के शिकार हुए दंपत्ति की पहचान खुशरूपुर के गोविंदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय बाल्मीकि साव और उनकी 35 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक बाल्मीकि पेशे से राजमिस्त्री थे और पटना में काम करते थे। किसी काम के सिलसिले में पत्नी के साथ पटना गये हुए थे। 


पटना से खुशरूपुर स्टेशन पहुंचे थे और रेलवे लाइन से होकर गांव जा रहे थे तभी मालगाड़ी ने दोनों पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शव की पहचान उनके मोबाइल से की। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई जीआरपी ने शुरू की। 

टैग्स