ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

पहली बारिश में डूबा किशनगंज स्टेशन का रेलवे ट्रैक, यात्रियों को हो रही परेशानी

KISHANGANJ:बरसात की पहली बारिश में सीमांचल का कई इलाका पानी पानी हो गया। किशनगंज और अररिया में भी जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैक पर

पहली बारिश में डूबा किशनगंज स्टेशन का रेलवे ट्रैक, यात्रियों को हो रही परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ:बरसात की पहली बारिश में सीमांचल का कई इलाका पानी पानी हो गया। किशनगंज और अररिया में भी जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


अररिया के फारबिसगंज सदर रोड में भी जलजमाव देखा जा रहा है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रही है। घरों और दुकानों में नाले का गंदा पानी घुस गया है। जिससे लोग काफी परेशान हैं और नगर परिषद को कोसते नजर आ रहे हैं। 


लोगों का कहना है कि यहां हरेक साल यही स्थिति रहती है। यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है। अच्छे से बारिश हो गयी तब रेलवे स्टेशन परिसर में जलजमाव हो जाता है वही रेलवे ट्रैक पानी में पूरी तरह डूब जाता है। जिससे ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ता है। इस समस्या का सामना सीधे तौर पर रेल यात्रियों को करना पड़ता है।  

टैग्स