ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, प्रत्यय अमृत समेत बिहार के डेढ़ दर्जन आईएएस ऑब्जर्वर बनाये गए

PATNA : चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल समेत तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं. इसके

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव, प्रत्यय अमृत समेत बिहार के डेढ़ दर्जन आईएएस ऑब्जर्वर बनाये गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल समेत तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं. इसके लिए अलग-अलग राज्यों के अधिकारियों को पर्यवेक्षक भी बनाया गया है.


बिहार के 18 आईएएस अधिकारी बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए हैं. इनमें आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत के साथ-साथ एन. विजयलक्ष्मी, विनय कुमार, प्रेम सिंह मीणा, आदेश तितरमारे, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल मीणा, जय सिंह, मनोज कुमार, विनोद सिंह गुंजियाल, प्रभाकर, दीपक आनंद, गिरिवर दयाल सिंह, चंद्रशेखर, केशवेन्द्र कुमार, एम. राम्चंद्रूडू, कौशल किशोर और सुनील कुमार यादव शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों में पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात करने का फैसला आयोग ने किया है.


सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक इन आईएएस अधिकारियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना के कार्यालय में 3 मार्च को वर्चुअल मीटिंग होगी. सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव कन्हैयालाल शाह ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हुए सूचना दी है.